Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2021। क्षेत्र के गांव सत्तासर में प्रधान सावित्री देवी का स्वागत किया गया और गांव के विकास की आस ग्रामीणों ने प्रधान से की। सत्तासर में सोनादेवी सारण, पेमा देवी सारण ने प्रधान को 11 हजार रूपयों की माला पहनाई और बेस भेंट किया। यहां पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा को 51 सौ की माला व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि टेमाराम को 51 सौ रूपए की माला पहना कर सम्मान किया गया। मघाराम सारण ने प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा को साफा बधंवा कर शॉल उढाया। गोदारा ने ग्रामीणों को विकास का भरोसा दिलवाया और काई काम होने पर उनके साथ खड़े रहने की बात कही। समारोह में ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, पूर्व सरपंच रामचंद्र चोटिया का भी सम्मान किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों का मानाराम शर्मा, लालसिंह पंवार, मोहनराम सारण, नेमनाथ सिद्ध, गुलाराम सारण, नोरंगलाल शर्मा, दुलाराम श्योराण, श्रीचंद श्योराण, भंवरलाल सहू ने स्वागत किया। यहां समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभुराम गोदारा, आई टी सेल के राजेश मंडा सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। सत्तासर सरपंच सुनिल मल्लिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों के सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि का स्वागत करते ग्रामीण नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में जनप्रतिनिधियों के स्वागत में शामिल ग्रामीण।