Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। सोमवार को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर “श्रीडूंगरगढ़ की एक ही मांग ट्रोमा सेंटर-ट्रोमा सेंटर” के नारे गूंजते सुनाई दिए। ट्रोमा की मांग को लेकर 240 दिन से उपखंड कार्यालय के सामने धरना जारी है। संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के आह्वान पर सोमवार को गांव गुवाड़ में ट्रोमा की मांग उठाई गई। दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में आयोजन हुए और ग्रामीणों ने सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए ट्रोमा निर्माण की आवाज को बुलंद किया। महिया ने सरकार पर संवेदनहीन होने व आमजन की पुकार को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाए। महिया ने कहा कि आज क्षेत्र के जवान सड़क हादसों में जानें गवां रहें है जिसे सत्ता नजरअंदाज कर रही है। ललकार रैली में जनता अपना हक लेकर रहेगी। महिया ने बताया कि गांवो में भी ग्रामीण जागरूक हो रहें है और हादसों में अपनो को खोने का दर्द साझा करते हुए संघर्ष से जुड़ रहें है।

सूडसर उपतहसील कार्यालय के सामने लगाया धरना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर, टेऊ व देराजसर के ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड कार्यालय के 240 दिन से जारी धरने को समर्थन देते हुए सूडसर उपतहसील कार्यालय के सामने धरना लगाया। यहां पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि क्षेत्र में हर दिन हादसों में लोग प्राण गवां रहें है और सरकार आंख मूंद कर बैठी है। किसान सभा के नेता गोपाल भादू ने 16 जून की ललकार रैली में शामिल होकर सरकार तक आवाज पहुंचाने की अपील की। पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने आमजन की मांग पर राजनीति करने के आरोप लगाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। माकपा नेता अशोक शर्मा ने ट्रोमा की मांग को जनता के हक की मांग बताई। खेत मजदूर यूनियन के नेता शेखर रेगर ने क्षेत्रीय विधायक पर जनहित की मांग में अहंकार अड़ाने का आरोप लगाया। इस दौरान धरना स्थल पर तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़, ताजाराम नाहर, लालूराम सारण, रामलाल भादू, जसराज खोड, गिद्धाराम भादू, रिड़माल भादू, मोहन भादू, राकेश भादू, पूर्णाराम भादू, लिछूराम भादू, भागीरथ भादू, रामेश्वर मिस्त्री, श्रवण भादू, महेश शर्मा, मुखराम नायक सहित अनेक लोग मौजूद रहें। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नारेबाजी करते हुए उपतहसीलदार विनोदकुमार मीणा व पटवारी तनुज कालेर को ज्ञापन दिया।

सातलेरा में कॉमरेड निर्मल पहुंचे, ट्रोमा की आवाज बुलंद की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा में ट्रोमा सेंटर की मांग को बुलंद करने तारानगर से कॉमरेड निर्मल प्रजापत भी पहुंचे। प्रजापत ने जनहित की मांग को सरकार को मानने की बात कहते हुए बीमा क्लेम के लिए संघर्ष करने की बात कही। यहां अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव जेठाराम लाखूसर मौजूद रहें। जेठाराम ने ग्रामीणों से ट्रोमा की जरूरत बताते हुए 16 जून को आयोजित होने वाली ललकार रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान किसान सभा के गिरधारी जाखड़, कुंभाराम शर्मा, सहीराम भुवांल, रामधन जाखड़, भगताराम जाखड़, गुलाबराम जाखड़, हुकमाराम जाखड़, ओमप्रकाश, मालाराम मास्टर, भोमाराम, मानाराम, मनीराम, सुगनाराम, विजयपाल भुंवाल, राजाराम, ऊदाराम, श्रवणराम, भीखाराम, राजूराम भुंवाल, कुंभाराम, आसाराम मेघवाल, टीकूराम, बलिराम, जितेंद्र, बजरंग शर्मा, रेवंतराम पुजारी, श्रवण मेघवाल, बालाराम भुंवाल, भंवरलाल मेघवाल, बीरबल, केसराराम, किसनलाल मेघवाल, हुकमाराम, किशनलाल, चिलाराम, जगदीश कत्थक, भंवरलाल मेघवाल, रामचंद्र, सांवरमल शर्मा, रूपाराम जाखड़, पूराराम, सोहनराम, देवीलाल मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

मोमासर में एकत्र हुए ग्रामीण, उठाई ट्रोमा की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में ग्रामीण एकत्र हुए और ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू करवाने की मांग की। यहां बीरबल पूनियां, प्रह्लाद भामूं, सुभाष पूनियां, जोराराम पूनियां, हरी बेरा, मघाराम मेघवाल, ओमप्रकाश रोझ, भंवराराम गोदारा, सीताराम खिलेरी, सोहन रोझ, दुलाराम पूनियां, विजयपाल भामूं, अमित लुहार, हसन खान, महावीर गोदारा, पूनमचंद बेरा, खींयाराम रोझ, रामेश्वर बेरा, गिरधारी गोदारा, मुन्नीराम दर्जी, तोलाराम जाट, फारूक खान, बजरंग सींवल सहित अनेक ग्रामीण व युवा शामिल हुए।

लिखमादेसर में ग्रामीणों ने मजबूत की ट्रोमा की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में ग्रामीणों ने एकत्र होकर क्षेत्र में हर हाल में ट्रोमा सेंटर का निर्माण शीघ्र होने की बात कहते हुए इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत व मांग बताई। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन पोस्ट ऑफिस के मार्फत सीएम को भेजा है। यहां सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, सत्तुनाथ, तोलाराम, सुदंरलाल, काननाथ, गोवर्धन मंडा, लेखराम मेघवाल, औंकारमल ज्याणी, ईश्वरनाथ, ओमप्रकाश ज्याणी सहित बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण शामिल हुए।

समंदसर में ग्रामीणों ने जमकर लगाए नारे, मांगा ट्रोमा सेंटर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर जागरूक ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के बैनर तले जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सीएम के नाम ज्ञापन देते हुए ट्रोमा सेंटर का शीघ्र निर्माण शुरू करवाने की मांग की। सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा, मामराज गोदारा, मामराज आंवला, जगदीश गोदारा, सुरजाराम गोदारा, दानाराम तर्ड, मालाराम आंवला सहित अनेक लोग शामिल रहें।

बिग्गा में नारेबाजी करते हुए लगाया धरना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में मुख्य बाजार में ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का निर्माण शुरू करवाने के लिए ग्रामीणों ने धरना लगाया। ग्रामीणों ने राज्य सरकार को कोसते हुए स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाए। इस दौरान यहां सुशील कुमार मूंधड़ा, भंवरलाल जाखड़, रमेश कुमार जाखड़, बृजमोहन दास स्वामी, तोलाराम मेघवाल, पद्माराम जाखड़, हरखराम मेघवाल, देदाराम डूडी, रमेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

अभयसिंहपुरा में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपुरा में वीर बिग्गाजी मंदिर के आगे ग्रामीणों ने धरना दिया व नारेबाजी करते हुए ट्रोमासेंटर बनाने की मांग की। इस दौरान नारायणनाथ, बाबूलाल जाखड़, किशनदास स्वामी, मघनाथ सिद्ध, मूलाराम नायक, बजरंगलाल, रामलाल, संतोष, जगदीश, देवाराम, लेखराम जाखड़ सहित अनेक यु़वा धरने में शामिल हुए।

बाना में धरना देकर ग्रामीणों ने उठाई ट्रोमा की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दिया व चर्चा करते हुए क्षेत्र में सड़क हादसों में प्राण गवांने वाले युवाओं के लिए चिंता जताई। ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए व सरकार से ट्रोमा सेंटर का निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, भंवरलाल बाना, मेघाराम बाना, पुरबाराम, पन्नानाथ, गोमदनाथ, सुगनाराम, हरलाल बाना, केसुराम, कुंभाराम मेघवाल, तोलाराम मेघवाल, खेताराम मेघवाल, आदूराम बाना सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने सीएम के नाम ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

दुलचासर में दिया धरना, की नारेबाजी, मांगा ट्रोमा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर में संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर धरना दिया व नारेबाजी करते हुए सरकार से ट्रोमा की मांग की। यहां ग्रामीणों ने सरकारी रवैये के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की है। इस दौरान धरने पर सुखराम महिया, गुलराज महिया, प्रेम महिया, मांगीलाल महिया, कमलचंद भामूं, अमराराम भामूं, कुशालसिंह, राजूराम महिया, सीताराम बुड़िया, देवीलाल महिया, पेमाराम महिया, कालूराम नायक, रामलाल गोदारा, रामेश्वरलाल महिया, मेघाराम महिया, मामराज महिया, कालूराम महिया सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ अंचल से देखें सभी प्रदर्शन धरने के नाम:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ट्रोमा की मांग की। यहां सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, नारायणराम गिला, देवीलाल शर्मा, जैसाराम जाखड़, सेवाराम जाखड़, मदन आचार्य, रतिराम शर्मा, श्रवणराम शर्मा, कुंदनदास स्वामी, श्रवणदास स्वामी, मूलदास स्वामी, मामराज चाहर, बजरंग शर्मा, भगवान शर्मा, सांवरलाल शर्मा, मनोज, धनराज स्वामी, भवानीशंकर स्वामी, शंकरलाल आचार्य, हड़मानराम जाखड़, अमराराम सारण, गोपाल सिहाग, खिंयाराम सुथार, लक्ष्मणराम सुथार, भंवरराम, भंवराराम पड़िहार, चतुरराम बावरी, काशीराम गवारियां, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में ग्रामीणों व युवाओं ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, की ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने की मांग, यहां सीताराम गोदारा, ईसरनाथ, गणपतराम गोदारा, बूलाराम मेघवाल, नारायणनाथ, ओमसिंह सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, महिलाएं भी हुई शामिल, की ट्रोमा की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में ग्रामीणों ने गुवाड़ में धरना देकर ट्रोमा की मांग को मजबूत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में ग्रामीणों ने धरना देकर ट्रोमा की मांग रखते हुए सरकार से तुरंत निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की।