Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। देर रात सड़क दुर्घटना में क्षेत्र के मात्र 40 वर्षीय प्रभावशाली युवा विक्रमसिंह सत्तासर की मौत हो गई है। विक्रमसिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य थे। सकारात्मक युवा शक्ति के लिए पार्टी बाजी दूर विभिन्न विचारधाराओं के लोग शोक जता रहें है। सत्तासर गौशाला के सचिव के रूप में वे करीब डेढ़ दशक से सेवाएं दे रहें है। गत दिनों क्षेत्र में आयोजित राजपूत समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। विक्रमसिंह अनेक सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

परिवार की जिम्मेदारी थी कंधों पर, बचपन में खोया पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजनीति की अपार संभावनाओं के साथ युवा विक्रमसिंह के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। जब वे मात्र 13 वर्ष के थे, तो पिता रतन सिंह का साया उनके सिर से उठ गया था। 2 बहनें व तीन छोटे भाइयों के सबसे बड़े भाई थे। किशोरावस्था में ही परिवार का दायित्व उठा लिया था। वर्तमान में एक छोटा भाई तो अभी पढ़ाई ही कर रहा है। विक्रमसिंह एक बालक व एक बालिका के पिता थे। दोनों मासूम रात भी पिता का इंतजार कर रहें थे। उनकी माता, पत्नी व बहनों के कातर क्रंदन से गांव भर के लोगों का कलेजा बैठ सा गया है। गांव में शोक की लहर छा गई है। परिजन उन्हें बमुश्किल संभाल रहें है।

बिंझासर से लौट रहे थे गांव, रोड पर आया ऊंट, लगी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विक्रमसिंह रात गांव बिंझासर से अपने गांव सत्तासर लौट रहे थे। उनके भाई राजेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। गांव आडसर के निकट सड़क पर अचानक ऊंट आ गया जिससे कार ऊंट से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और कार में एक ही सवार विक्रमसिंह की मौत हो गयी। हेड कांस्टेबल देवाराम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग दर्ज की।

अंतेष्टि में शामिल हुए अनेक मौजिज जन, जताया शोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विक्रमसिंह की मौत की खबर के बाद रात ही उनके समाज के अनेक लोग अस्पताल पहुंच गए। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, सरपंच प्रतिनिधि झंझेऊ भागीरथ सिंह, पूर्व सरपंच रतन सिंह, पूर्व सरपंच धीरदेसर समुद्रसिंह, भागसिंह शेखावत, महावीर सिंह शेखावत अस्पताल पहुंचे और गहरा शोक जताया। सुबह विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भवानी तावनिया, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, श्याम शर्मा सहित अनेक मौजिज लोग गांव पहुंचे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी संवेदना प्रकट की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 23 घण्टे पहले लगाई विक्रमसिंह की अंतिम पोस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार देर रात ऊंट से टकरा गई, विक्रमसिंह सत्तासर ने गवाएं प्राण।