Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 11.18.45 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2023। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा पांच सालों के दौरान करवाए गए विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए चल रही श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा का पड़ाव आज रविवार को क्षेत्र के बड़े गांव रीड़ी में होगा। विधायक अपने काफिले के साथ रीड़ी पहुंच रहे है और यहां पर सैंकड़ों गाडियों के साथ जुलूस निकाल कर विधायक का अभिनदंन किया जाएगा। विधायक द्वारा गांव के राउमावि प्रांगण में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में गांव में बनाए गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का, 50 लाख की लागत से बने तीन टयूबवेलों का, 81 लाख की लागत से रीड़ी से केऊ मार्ग पर बनी डामर सड़क का, 12 लाख की लागत से स्टेट हाईवे से स्व. रेवंतमल नैण के घर की ओर बनी सीसी ब्लॉक सड़क का, 10 लाख की लागत से राउमावि में बने दो कमरों का, 5 लाख की लागत से बने हरिरामजी मंदिर के पास टीन शेड मय चौक का एवं अन्य कई कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए गांव के युवाओं में जोश है एवं कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी महिला वर्ग, पुरूष वर्ग और रस्साकस्सी में जिला विजेता बनी टीमों का अभिनंदन भी किया जाएगा। महिया द्वारा ग्रामीणों को संबोधन भी होगा और इस पूरे आयोजन का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप भी अपने घर, खेत, ढाणी, दुकान या परदेस, विदेश सहित कहीं भी बैठे हो जुड़े अपने क्षेत्र के प्रमुख कार्यक्रमों व खास आयोजनों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से।