Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
a3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 16 अगस्त 2024। राज्य की भाजपा सरकार समाज के अंतिम छोर के नागरिकों तक भी विकास गंगा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात कही क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने ओर मौका था आज तक वंचित रहे गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों के शिलान्यास का। गत बजट में घोषित बिंझासर से राजपुरा तक 8.5 किमी सड़क तथा डेलवा से लाधडीया तक 4 किमी संपर्क सड़को का शिलान्यास करते हुए विधायक ने ग्रामीणों से अभाव अभियोग सुने। सारस्वत ने राज्य सरकार को विकासोन्मुखी सरकार बताया एवं आगे भी विकास कार्य इसी प्रकार गतिशील रहने की बात कही। दोनों जगहों के कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया व लंबे समय से वंचित इन सड़को का निर्माण करवाने पर आभार जताया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पंचायत समिति सदस्य मोहन कुलड़िया, जगदीश पारीक, एईएन रमाकांत त्रिपाठी, जेईएन सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच मुरलीनाथ सिद्ध, औंकार नाथ सिद्ध, मदनलाल सारस्वत, टालीराम शर्मा, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, मुलचंद इंदोरिया, भवानी तावनियां आदि भी मौजूद रहे। गांव बिंझासर में ओम प्रकाश गोदारा, सहीराम शर्मा, भगवानराम मास्टर, सरपंच सोहनलाल नैण, नरसीराम, श्रवण आदि एवं गांव डेलवा में देवकरण पारीक, सरपंच डालूराम मेघवाल, सहीराम डेलू, पूर्व डायरेक्टर लाधूराम पुरोहित, नंदलाल सुथार लाधड़ीया, बाबूलाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।