Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सबसे बड़ी यात्रा के रूप में आयोजित होने वाली रामनवमी की धर्मयात्रा का उत्साह क्षेत्र में हर दिन और अधिक बढ़ रहा है। विहिप, बजरंग दल एवं हिंदूवादी संगठनों द्वारा आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाली इस यात्रा की तैयारी बैठकें कस्बे के सभी मोहल्लों मे की जा रही है एवं सभी बैठकों में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजुदगी रह रही है। सभी बैठकों में संगठनों के दायित्व कार्यकर्ताओं को सौपें जा रहे है एवं अधिकाधिक संख्या में महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों एवं आम जन के इस यात्रा में पहुंचने के लिए जिम्मेदारी दी जा रही है। शुक्रवार शाम को कस्बे के आडसर बास, मोमासर एवं कालूबास की बड़ी बैठकें आयोजित की गई और पूरे कस्बे के सभी वार्डों के वार्ड प्रभारियों की नियुक्तियां पूर्ण की गई। बैठकों का दौर पूर्ण होने के बाद अब हर घर पताका वितरण एवं धर्मयात्रा में आमंत्रण के पीले चावल वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा। यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं सहित कस्बेवासियों में जबरदस्त उत्साह है एवं बड़ी संख्या में लोगों के यात्रा में शामिल होने की तैयारियां अपने अपने स्तर पर की जा रही है

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के करणी भवन में आयोजित बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के पारीक चौक पर कार्यकर्ताओं की तैयारियों पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में चिडपड़नाथ जी महाराज की बगीची में पहुंचें कार्यकर्ताओं में धर्मयात्रा के लिए उत्साह।