Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-04-25 at 8.34.43 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। क्षेत्र में आज एक मटकी से पानी स्टील के लौटे में लेकर प्लास्टिक के लौटे में डालकर युवक को देने का वीडियो वायरल हो रहा है। विवाद की शिकायत जिला कलेक्टर व एसपी तक पहुंची और जिला कलेक्टर के निर्देशों पर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने सोनियासर मिठिया के महंगाई राहत कैंप के प्रभारी अमित कुमार व सहप्रभारी विनोद कुमार को हटा दिया है। इनके स्थान पर अब नेमीचंद व शैलेन्द्र कुमार को शिविर प्रभारी व सहशिविर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विदित रहे कि सोनियासर मिठिया में ही आगामी 29 अप्रेल को मुख्यमंत्री द्वारा महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया जाएगा एवं अब यहां सीएम के आने से पहले गांव में माहौल गर्मा गया है। ऐसे में प्रशासन पूरी एहतिआत बरत रहा है। प्रशासन की मंशा व प्रयास है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो और सीएम दौरा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। निचे दी गई फेसबुक लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वायरल वीडियो।

ये था विवाद..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दलित नेता राजेन्द्र नौसरिया ने गांव में शिविर स्थल पर एक युवक को मटकी से पानी देने का वीडियो एसपी व जिला कलेक्टर को भेज कर शिकायत की। वीडियो वायरल होने लगा और विवाद बढ़ते देख शाम होते होते उपखंड अधिकारी ने शिविर प्रभारियों को हटाने का एक्शन लिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इसे शिविर में अनियमितता मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

सरपंच ने कहा ये, प्रभारी को नहीं जानकारी..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मामले में सरपंच नंदकिशोर बिहाणी ने बताया कि वह सरपंच हड़ताल में शामिल है एवं इस कारण उन्हें मामले की जानकारी पूरी नहीं है। हड़ताल के कारण मेरे द्वारा इस शिविर के आयोजन में किसी प्रकार की भागीदारी भी नहीं निभाई जा रही है। ऐसे में वायरल वीडियो के बारे में जानकारी करने पर पता चला की युवक ने पंचायत के सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा और बुजुर्ग ने उसे पानी दे दिया। शिविर में व्यवस्था कार्य लेने वाले ठेकेदार ने पानी के कैम्पर नहीं रखवाए और स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर स्थल पर पानी की व्यवस्था की थी। दोनों हटाए गए प्रभारी ने मामले में अनभिज्ञता जताते हुए मामला पंचायत में आपसी विवाद का बताया।

नीचे दी गई फेसबुक लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वायरल वीडियो।(श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।) https://www.facebook.com/reel/612812650769644