Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230512-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में शातिर चोर ने खुद को सीसीटीवी से बचाते हुए अमीर पट्टी स्थित एक दुकान के शटर को ऊंचा कर दुकान में से नकदी चुरा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीर पट्टी में अशोक बंग की परचून की दुकान है। दुकान में अज्ञात चोर ने शुक्रवार अल सुबह शटर को सरिए से करीब 1.5 फ़ीट ऊंचा किया और दुकान में प्रवेश के बाद गल्ले में पड़े छोटे नोटों की नकदी ओर रेजगी पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि अभी तक दुकान में कोई सामान या अन्य बड़ी चोरी की जानकारी नही मिली है फिर भी बाजार में दुकान के शटर तोड़ने की घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।
पूरी गली में सीसीटीवी, ऐसे बचा चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार अलसुबह वारदात करने वाला चोर गली की लोकेशन से पूरी तरह वाकिफ था और इसीलिए पूरी गली को कवर रहे सीसीटीवी कैमरे में खुद को रिकार्ड होने से बचा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर गली में सड़क पर चलने के बजाय दुकानों की चौकी पर चढ़ते हुए दुकान तक पहुंचा था। इसी कारण वह सड़क पर लगाये गए कैमरों में भी नही आया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और जानकारी जुटा रही है। यहां तैनात चौकीदार के अनुसार उसकी गश्त रात 2 बजे थी तब तक सब सामान्य था। इस कारण चोरी रात 2 बजे बाद ही हुई मानी जा रही है।