Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2025। विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए प्रचार प्रसार मंगलवार को प्रारंभ कर दिया गया है। आडसर बास के श्रीराम मंदिर में पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत श्रीमोहनदास जी सम्मिलित हुए। नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने संगठन द्वारा आगामी 16 दिसंबर को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की विस्तृत जानकारी दी। जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, श्रवण गुरनानी ने सभी को शिविर का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। महाराज जी श्री मोहनदास जी ने इसे पीड़ित मानवता की सेवा का सुंदर संकल्प व कार्य बताया। संत ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं होता, इसलिए सभी लोग जागरूक होकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। उन्होंने मातृ शक्ति को भी रक्त दान करने का आग्रह किया। प्रखण्ड अध्यक्ष रविकांत सैनी ने सभी गांवों में अलग अलग टोलिया बनाकर घर घर संपर्क की बात कही। सभी ने मिलकर महाराज के सानिध्य में विज्ञापन पत्र का विमोचन किया, इस दौरान आपणों गांव सेवा समिति, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, निजी शिक्षण संस्थान, सिंधी पंचायत, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, लॉयंस क्लब, महेश्वरी महिला मंडल, एवम अनेकों संस्थाओं के पधाधिकारी, सदस्य और अनेक राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड, नगर, बजरंग दल और पत्रकारगण उपस्थित रहे।