Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। आज देश, प्रांत, क्षेत्र व समाज को पर्यावरण रक्षा और शिक्षा प्रसार की आवश्यकता सर्वाधिक है और सिद्ध समाज के नागरिकों ने रविवार को शिक्षा के प्रसार और पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। मौका था सिद्ध युवा महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का। समारोह में सिद्ध समाज की 300 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया व दूर दूर से समाज के गणमान्य नागरिकों ने आयोजन में भाग लिया। सम्मान समारोह में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक व स्नातकोत्तर, बी.एड. व अन्य डिग्रियों से सबंधित विद्यार्थियों को, नीट, आईआईटी व सीए में सलेक्ट प्रतिभागियों को, प्रशासनिक सेवाओं, आरजेएस में चयनित युवाओं को, राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में टॉप तीन में स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को व युवतियों को लेपटॉप, सिल्वर मैडल, प्रतिक चिह्न तथा सम्मान पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
धर्मगुरूओं से लेकर दिग्गज नेता व अफसर पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध धर्मशाला बीकानेर में सिद्ध युवा महासभा संस्था बीकानेर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 में मुख्य धाम कतरियासर के मंहत श्रीबीरबल नाथजी, लिखमादेसर महंत श्रीभंवर नाथजी, जसनाथ आसन पांचला सिद्धा महंत श्रीसूरज नाथजी सहित समाज के सभी महतगणों का सानिध्य रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, अंर्तराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पर्यावरणविद प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी, चुरू के पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, बीकानेर महापोर सुशीला राजपुरोहित, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा भी शामिल हुए। अनेक सरपंच व समाज बंधुओं ने समारोह में भाग लिया। आयोजन के मुख्य भामाशाह लिखमादेसर सरपंच सरस्वतीदेवी पत्नी मुकननाथ रहें तथा सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा महासभा संस्था के अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने सभी का आभार जताया व प्रतिभाओं के सम्मान को समाज में शुभ शुरूआत बताते हुए इस युवाओं व युवतियों के लिए प्ररेणीय बताया।

दिया एकता का संदेश व 36 नियमों को जीवन में उतारने पर बल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरू जसनाथ जी का स्मरण करते हुए सभी धर्मगुरूओं ने उनके बताएं 36 नियमों का अनुसरण करने का आह्वान किया। शिक्षा को बढावा देने का आह्वान करने के साथ ही वक्ताओं ने पर्यावरण शिक्षाओं को जीवन में उतारने पर जोर दिया। सभी वक्ताओं ने एकता का महत्व समझाते हुए एकजुट रहने की प्ररेणा भी दी। आयोजन का लाइव प्रसारण देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=783253496295421&id=100063778070450

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में शामिल हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मान समारोह में संबोधित करते चुरू पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध समाज के बंधुओं ने बड़ी संख्या में आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधिवत श्रीजसनाथजी पूजन से प्रारंभ किया गया सम्मान समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापोर बीकानेर सुशीला सिंवर व प्रधान श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10वीं व 12वीं के टॉपर को दिए लेपटॉप और सम्मान पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 300 प्रतिभाओं का सम्मान कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा विधायक पहुंचे समारोह में, समाज द्वारा किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईजी ओमप्रकाश का सम्मान किया समाज बंधुओं ने।