Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। देर रात आई तूफानी बरसात ने तीसरी बार अंचल में बिजली विभाग की बिजली सप्लाई व्यवस्था को बाधित कर दिया है।
गांव सेरूणा में शुक्रवार सुबह पुलिस थाने के सामने नेशनल हाइवे पर हाई रिस्की एलटी कैबल फाल्ट हो गई। यहां वाहनों के पहिए थम गए और सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने हाइवे पर ट्रेफिक को रोका और उसे सर्विस रोड से डायवर्ट कर निकाला। वहीं सूचना मिलते ही बिजली विभाग की एफआरटी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जेईएन सुशील छिंपा के निर्देशन में टीम में गिरधारी खोड़, राधाकृष्ण व लाइनमैन विनोद कुमार ने लोढ़र का प्रयोग करते हुए ये फाल्ट निकाला। टीम ने करीब 25 मिनट में कार्य संपन्न कर सप्लाई शुरू कर दी। पुलिस दल व ग्रामीणों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया। वहीं बिजली विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार गांव सेरूणा, पूनरासर व नारसीसर की रोही में 11 केवी की लाइन के करीब 30 पोल क्षतिग्रस्त हो गए है जिससे अनेक स्थानों पर स्पलाई बाधित हो गई है। विभागीय दल द्वारा समस्याओं का एक के बाद एक निस्तारण किया जा रहा है।