Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2025। देर रात करीब 1 बजे लखासर की एक होटल पर खाना खाकर बरसात रूकने पर अपने गांव की ओर लौट रहें बाइक सवारों को जयपुर से बीकानेर जा रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और शव के अंग अलग अलग होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे में बाइक सवार सूडसर निवासी शिवलाल पुत्र कोजुराम जाखड़ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी लालासर निवासी दीपाराम पुत्र हरिराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपाराम को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया और अस्पताल से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह ट्रोमा में मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना का प्रत्यक्षदर्शी दीपाराम की मौसी का लड़का गोपाल पुत्र नरसीराम मेघवाल निवासी सूडसर सुरक्षित है। गोपाल ने टाइम्स को बताया कि बरसात रूकने के बाद दोनों युवक बाइक पर होटल से रवाना हुए और सूडसर की ओर मुड़ने के लिए रोड क्रॉस कर रहें थे। तभी बीकानेर की ओर जा रही बस ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। श्रीडूंगरगढ़ थाने से एसआई मोहनलाल कांस्टेबल पुनीत, अनिल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को थाने पहुंचाया और बाइक को साइड करवाया। घटना स्थल पर लखासर टोल कार्मिकों ने मृतक के शव को समेट कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच गए है। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। दीपाराम का भाई गणेश भी अपने बिग्गा की रोही में स्थित अपने काश्त लिए हुए खेत से अस्पताल पहुंच गया है।
चार बच्चों का पिता था शिवलाल, घर में मचा कोहराम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय शिवलाल जाखड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह परिवार को जानकारी मिली तो वे स्तब्ध रह गए। घर में कोहराम मच गया और जवान मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूडसर के ग्रामीणों ने दुर्घटना पर शोक जताया व परिजनों को सांत्वना दे रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिवलाल दो पुत्रियां व दो पुत्रों का पिता था। चार मासूमों के सिर से पिता का हाथ उठ जाने से गांव में हर कोई क्रुर काल को कोस रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर निवासी 35 वर्षीय युवक शिवलाल जाखड़ ने गवांए प्राण, गांव में शोक की लहर छाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक की हुई दर्दनाक मौत, एक हुआ गंभीर घायल।