Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगामी दिनों में कई धार्मिक आयोजन होनें है, आप भी पढ़ें इन सभी की सामूहिक खबर।

जैसलसर में जागरण 22 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2024।
क्षेत्र के गांव जैसलसर में आगामी 22 मई को देवगिरी, मनीष गिरी गोस्वामी परिवार द्वारा जागरण आयोजित करवाया जाएगा। जागरण में प्रख्यात कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तूतियां दी जाएगी एवं कई मंहतों, संतों का सानिध्य रहेगा।

विष्णू स्वरूप पीपल विवाह महोत्सव 23 को।,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स
। क्षेत्र के गांव बाडेला में दिवंगत गोपीकिशन जोशी की स्मृती में उनकी पत्नी मंजू जोशी एवं पुत्र गौरीशंकर जोशी द्वारा विष्णु स्वरूप पीपल विवाह महोत्सव 23 मई को आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व भागवत कथा आयोजित करवाई जाएगी जो 16 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। कथावाचन हनुमान महाराज बीदासर वाले करेगें एवं ककथा के दौरान सजीव झांकियां भी सजाई जाएगी।

रीड़ी में भागवत 13 से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
क्षेत्र के गांव रीड़ी में आगामी 13 मई से 19 मई तक भागवत कथा का आयोजन भंवरलाल तोलाराम तावणियां व ओमप्रकाश भागीरथराम तावणियां परिवार द्वारा करवाया जाएगा। गांव के डुमेरा बास में स्थित निज निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कथावाचक प्रतिदिन पंडित नारायण सारस्वत सुबह 11.15 बजे से सांय 4.15 बजे तक कथावाचन करेगें। आयोजन की शुरूआत 13 मई को सुबह 7 बजे गांव के ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगी व आयोजन का समापन 20 मई को हवन व प्रसाद के साथ होगा।