Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

लर्न एडं फन स्कूल में बाल विवाह और बेड टच गुड टच के बारे में बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित लर्न एडं फन स्कूल में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागीय कार्मिकों ने बच्चों को बाल विवाह कुरीति के बारे में बताते हुए इसका विरोध करने की प्रेरणा दी। बच्चों को 1098 हेल्पलाइन नबंर के बारे में बताकर जानकारी दी गई। बच्चों को बाल विवाह की सूचना इस नबंर पर देने व रूकवाने की बात बताई। विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान भूमि, तीसरा स्थान मनन ने हासिल किया। विजेताओं को शिक्षण सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। कार्मिकों ने विद्यालय के शैक्षणिक कार्य, विद्यालय प्रणाली की सराहना की। प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने सभी का आभार जताया।

लर्न एडं फन स्कूल में बाल विवाह और बेड टच गुड टच के बारे में बताया।

राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। निर्वाचन विभाग के प्रशिक्षक पवन कुमार व डॉ मनीष सैनी ने विद्यार्थियों को एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने एक देश एक चुनाव, एक राज्य एक चुनाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया। विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा व महाविद्यालय प्राचार्य ने वक्ताओं का आभार जताया।

महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के तहत दी निर्वाचन संबंधी जानकारी।

सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउप्रावि तेडाना जोहड़ में सेवारत शिक्षिका प्रियंका ने गुरूवार को छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल हेडमास्टर सुगनाराम जाखड़, प्यारेलाल गहलोत, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें व सभी ने शिक्षिका का आभार जताया। इस दौरान एडवोकेट रामप्रताप सैनी, जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व बेरोजगार संघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने भी प्रियंका के सेवा कार्य को सराहा।

सरकारी स्कूल में गर्म स्वेटरों का वितरण किया।