Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-24 at 21.11.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। बीकानेर से कल वंदे भारत ट्रेन चलेगी और इस ट्रेन को श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव दिए जाने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रेलवे स्टेशन पर कल भाजपा की अगुवाई में समारोह का आयोजन किया जाएगा। रेल विभाग द्वारा भी कल दिनभर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज शाम रेल विभाग ने नई समय सारणी जारी की गई है। जिसके अनुसार गाड़ी बीकानेर से 2.30 बजे रवाना होगी व 3.20 पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यहां से 3.22 बजे रवाना होगी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि दोपहर 2:20 बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर समारोह प्रारंभ होगा। जिसमें पीएम का भाषण लाइव सुना जाएगा व यहां से ट्रेन को विधायक ताराचंद सारस्वत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर परभाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, महेश राजोतिया,मूलचंद इंदौरिया, राम सिंह जागीरदार, महेंद्र पुरोहित,भवानी प्रकाश तावनिया,राकेश पारीक, सहित  रेल विभाग के प्रभारी वेदप्रकाश,स्टेशन मास्टर नाथूसिंह, नगरपालिका के हरीश गुर्जर सहित कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे स्टेशन पर समारोह के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक ताराचंद सारस्वत।