Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। देहदान के प्रति जागरूकता इन दिनों बढ़ रही है। क्षेत्र में भी मानवता के कल्याणार्थ मेडिकल रिसर्च के लिए 92 वर्षीय वैद्य जमनालाल स्वामी ने देहदान कर एक मिसाल पेश की है। परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए देह बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को सौंपी, जिससे मेडिकल शिक्षा को नए आयाम मिल सकें।
विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव बादनूं निवासी वैद्य जमनालाल स्वामी के परिवार ने उनकी इच्छानुसार मरणोपरांत उनकी देह का दान करने की प्रक्रिया शनिवार दोपहर पूरी की है। बादनूं सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा ने बताया कि वैद्यजी गांव में प्रतिष्ठित व्यक्ति रहें और 92 वर्ष की उम्र में पहली बार दो तीन दिन पूर्व बीमार हुए। ऐसे में उनकी इच्छा के अनुरूप उनके निधन पर परिवार ने उनकी देह का दान किया है। उनके चारों पुत्र ओमप्रकाश, सत्यनारायण, जीवराज, मन्नीराम ने देहदान की प्रक्रिया पूरी करवाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा व अधीक्षक संजीव पूरी ने देह पर पुष्प चढ़ा कर नमन किया। कॉलेज के प्रोफेसर शंकरलाल जाखड़ का विशेष सहयोग रहा। एनोटॉमी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ राकेश मीणा ने देह दान ली, इससे पूर्व विभाग के डॉ रामेश्वर व्यास ने बादनूं पहुंचकर शरीर की जांच की व शरीर संरचना विभाग में लिए जाने की स्वीकृति जारी की। इस दौरान शोकाकुल परिवार को सभी ने सांत्वना दी और देह पर पुष्पाजंलि अर्पित की। सभी ने वैद्य जमनालाल स्वामी व उनके परिवार द्वारा लिए गए इस निर्णय के लिए सभी ने उनका आभार जताया। इस मौके पर स्वामी परिवार के विद्याधर, उमेश, कमलेश सहित जयनारायण घिंटाला, डालाराम घिंटाला, सहीराम भूकर, सीताराम सिहाग, राजेश बिजारणियां, हरिराम, देवासिंह, लेखराम भाट, राजाराम भूकर, बजरंग गोदारा, राजेंद्र, हड़मानाराम घिंटाला सहित अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैद्य जमनालाल की इच्छा अनुरूप परिवार ने देह दान की, मेडिकल स्टाफ ने भी दी पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं से परिवार व अनेक मौजिज ग्रामीण मेडिकल कॉलेज तक साथ आए, सभी ने वैद्यजी को पुष्पाजंलि अर्पित की।