Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210728-WA0088
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2021। आज क्षेत्र में वैक्सीन के मारामारी नजर आई और ग्रामीणों ने सरकारों से वैक्सीन की मांग की। आज वैक्सीन कुछ राहत लेकर आई है और गुरूवार की क्षेत्र में 22 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा तथा प्रथम डोज कोविशिल्ड के है वे भी कम संख्या में उपलब्ध होंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़, आडसर, सुरजनसर, धीरदेसर चोटियान, बिग्गबास रामसरा, रिड़ी, बापेऊ, देराजसर, सालासर, समंदसर, माणकरासर में कोविशिल्ड का पहला व दूसरा डोज लगेगा तथा सीएचीसी श्रीडूंगरगढ़ में कोवैक्सिन के प्रथम व द्वितीय डोज लगेंगे। गांव मोमासर, उदरासर, इंदपालसर गुसाईंसर, रिड़ी, ऊपनी, राजेडू, दुलचासर, पुनदलसर, जोधासर, गुसाईंसर बड़ा में कोवैक्सिन की केवल दूसरी डोज का टीका लगाया जाएगा। बता देवें गांव धीरदेसर चोटियान में भी आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शाम तक बैठे रह कर टीके की मांग की और बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। यहां कल भी टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने आए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैक्सीन नहीं लगने से निराश हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो से ग्रामीण अब टीके की मांग सरकारों से करने लगे है।