Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2021। बीकानेर में कोरोना लगातार बढ़ रहा है और आज 4 नए संक्रमित सामने आए। जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने आज कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि अब तक 86 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की प्रथम तथा 71 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई गई है। शत-प्रतिशत लोग जल्दी से जल्दी वैक्सीनेट हों, इसके मद्देनजर प्रभावी कार्य किया जाए। डोर टू डोर सर्वे करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी इससे वंचित नहीं रहे।

श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को 42 स्थानों पर लगेंगे टीके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को सीएचसी व यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, शेरुणा तथा पूनरासर में कोविशील्ड व कोवैक्सिन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। गांव आडसर, उदरासर, जालबसर, सुरजनसर, तोलियासर, ठुकरियासर, कितासर, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, जेतासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, बाना, धनेरू, बाडेला, कुनपालसर, जाखासर पुराना, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया, कल्याणसर नया, राजेडू, दुलचासर, देराजसर, लखासर, पुनदलसर, दुसारणा पंडरिकजी, दुसारणा पीपासरिया, बेनिसर, समंदसर, गुसाईंसर बड़ा व बिंझासर में कोविशील्ड के दोनों टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक टीका लगवाने में जागरूकता का परिचय देवें ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकें। आर्य ने कहा कि रिसर्च बता रहें है कि कोरोना वैक्सीन लगवाना ही इसका बचाव है।