Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2021। क्षेत्र वासियों के लिए कर्फ्यू के समय में टीका लगवाने के सुनहरा मौका आज ही है। देर रात श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हजारों की संख्या में टीके की सप्लाई हुई है। बता देवें सीमित सप्लाई को देखते हुए पात्र नागरिक तुरन्त टीका लगवा लेवें जिससे वे कोरोना वॉरियर्स बन कर सुरक्षा के लिए तैयार हो सकें। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 13 जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 13 स्थानों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी, मोमासर, धीरदेसर चोटियान, धीरदेसर पुरोहितान, अभयसिंहपुरा, रीड़ी, जाखासर पुराना, राजेडू, दुलचासर, बेनीसर, सैरूणा, लोडेरां गांवों में टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। आर्य ने इन क्षेत्रों के नागरिकों से आधार कार्ड लेकर आने व टीका लगवाने की अपील की है।