Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2022। क्षेत्र में अब यूरिया कि किल्लत कम होती नजर आ रही है किसानों द्वारा बुवाई कर लिए जाने से मांग का दबाव भी कम हो गया है। दूसरी ओर युरिया की सप्लाई भी क्षेत्र में अब सुचारू होने लगी है। शुक्रवार एवं शनिवार को क्षेत्र में 14 गांवों में 9 हजार से अधिक बैग युरिया के वितिरत होगें। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवीएसएस श्रीडूंगरगढ़, जीएसएस लिखमीसर, जीएसएस आड़सर, जीएसएस धीरदेसर चोटियान, जीएसएस ठुकरियासर, जीएसएस सोनियासर, जीएसएस रीड़ी, जीएसएस इंदपालसर, विजय एग्रो क्लीनिक दुलचासर, किसान आंगन एसएस शेरूणा, अनामिका जीएसएस सूडसर, सत्तासर एग्रो एजेंसी सत्तासर, श्रीश्याम एग्री क्लीनीक बिग्गा एवं पाण्डेर खाद बीज भंडार मोमासर में यूरिया का वितरण किया जा रहा है। इन सभी स्थानों में प्रति सेंटर 660 यूरिया के बैग आज सुबह पहुंच गए या आज शाम तक पहुंच जांएगे। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने बताया कि कृषि विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में बैग वितरण करवाएं जाएंगे। किसान इन सेंटरों पर सीधे संपर्क कर बैग प्राप्त कर सकेंगे।