Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2025। राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष में शहरी नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई होगी। ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सभी शिविरों का आयोजन नेशनल हाइवे पर स्थित नगरपालिका भवन में ही होगा। 16 दिसंबर 2025 को वार्ड 1,2,3,4, व 5 के लिए शिविर होगा। 17 दिसंबर को वार्ड 6,7,8,9,10 के लिए, 18 दिसंबर को 11,12,13,14,15 के लिए, 19 दिसंबर को 16,17,18,19,20 के लिए, 20 दिसंबर को वार्ड 21,22,23,24,25 हेतु शिविरों के आयोजन होंगे। वहीं 21 दिसंबर को रविवार का अवकाश होगा और 22 दिसंबर को वार्ड 26,27,28,29,30 के लिए, 23 दिसंबर को वार्ड 31,32,33,34,35 के लिए, 24 दिसंबर को वार्ड 36,37,38,39 व 40 के लिए शिविरों के आयोजन किए जाएंगे। सभी शिविरों में प्रभारी वरिष्ठ प्रारूपकार सैजाद व सहप्रभारी सूरजभान होंगे। सभी पालिका कार्मिकों को शिविर में पालिका संबंधी समस्याओं की सुनवाई करने व निस्तारण करवाए जाने के लिए निर्देश दिए गए है।