Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 10.09.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। पूर्व पंचायती राज मंत्री एवं किसान नेता हरलाल खर्रा की जंयती के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में योगी फाउण्डेशन द्वारा 14 जनवरी मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन के विक्रम जोगी ने बताया कि हाई स्कूल रोड़ पर मातुश्री भवन में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में दिवंगत नेता खर्रा को श्रृद्धांजलि सभा भी आयोजित होगी एवं राज्य सरकार के नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबरसिंह खर्रा भी अतिथि रूप में मौजूद रहेगें एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेगें। विदित रहे कि दिवंगत हरलाल खर्रा वर्तमान स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा के पिता थे एवं आजीवन किसान हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहते हुए राज्य सरकार में पंचायती राज मंत्री सहित कई पदों की जिम्मेदारी भी निभाई थी। शिविर के दौरान स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा आदि भाजपा नेता भी अतिथि रूप में मौजूद रहेगें।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वितरित होगें हैलमेट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़क हादसों में क्षेत्रवासी हताहत होते है एवं यहां लगातार होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने का जज्बा भी रक्तदान शिविरों में दिखाई देता है। क्षेत्र के युवा बीकानेर पीबीएम स्थित ट्रोमा सेंटर में हर दिन पहुंचने वाले घायलों की जान बचाने के लिए शिविरों में उत्साह से रक्तदान करते है। इस शिविर में आयोजकों द्वारा रक्तदान के साथ साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता लाने के लिए हैलमेट का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को आयोजकों द्वारा अतिथियों के हाथों हैलमेट वितरण किए जाएगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पहुंच कर स्वायत्त शासन विभाग मंत्री को श्रीडूंगरगढ़ आने का आमंत्रण देते शिविर आयोजक।