Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। छात्र संगठन एसएफआई के नेतृत्व में छात्रों ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के गेट के बाहर आज प्रदर्शन किया व यहां जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने फीस कम करने की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई और इस बात पर प्राचार्य से हुई कहासुनी के बाद छात्रों ने मंगलवार को गेट पर तालाबंदी करने की घोषणा की। गौरव टाडा ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों से 9 हजार से 13 हजार तक फीस ली जा रही है तथा विकास शुल्क व अन्य शुल्क भी वसूल किए जा रहें है। टाडा ने कहा कि 400 रूपए तथा लाइब्रेरी, खेल, छात्र संघ चुनाव, प्रायोगिक परीक्षा व अन्य नाम से भी सैकड़ों रुपए वसूले जा रहे हैं। एसएफआई जिला अध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने छुपे हुए शुल्क बंद करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि अन्य निजी कॉलेजों में फीस पांच से छ हजार है और श्रीडूंगरगढ़ में दुगुनी फीस वसूल की जा रहीं है। छात्रों ने एकजुट होकर कल प्रदर्शन करने की बात कही है।