Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-02 at 08.48.01 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। क्षेत्र में अत्यंत व्यस्त सड़क बीदासर रोड से केवल 50 मीटर दूर एक करीब 30-35 वर्षीया महिला का अर्धनग्न शव मिलने के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है व साक्ष्य जुटा रहे है। थानाधिकारी कश्यप सिंह, एसआई पवन कुमार, एसआई रतनलाल सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया व साक्ष्य जुटाए जा रहें है। पुलिस ने मृतका की फोटो जारी कर पहचान की अपील की है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका का जताया जा रहा है। महिला शव के मुंह से खून भी निकलता नजर आया। यदि किसी भी नागरिक को महिला की पहचान हो तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, उसके आने के बाद ही शव को हटाया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ भी एकत्र हो गई है।