Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20211120-WA0024
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2022। हाइवे पर देर रात गांव सातलेरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को मंगलवार देर रात को घायलावस्था में बीकानेर रैफर कर दिया गया। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल हुए रामनिवास मेघवाल, हनुमान मेघवाल निवासी सातलेरा, कांशीराम निवासी केऊ को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। एएसआई पूर्णमल मौके पर पहुंचे व बताया कि मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी व राहगीरों ने उन्हें संभाला। तीनों युवकों के दाहिने पैर में गम्भीर चोट आई है और पैर कुचले जाने के कारण तीनों के ही फेक्चर हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने इस खबर को रात को ही प्रकाशित कर दिया था और परिजनों में चिंता प्रसार ना हो इस हेतु मानवीय दृष्टिकोण से घायलों के नाम प्रकाशित नही किये थे। अपने क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक ख़बरोबके लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।