Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे 25 प्रतिशत विद्यार्थियों की सरकार द्वारा निजी स्कुलों को दी जाने वाली पुर्नभरण फीस में प्रति युनिट कॉस्ट 23 हजार रुपए करने एवं चालू सत्र 24-25 का बिल जल्द से जल्द बनवाने की मांग पर स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) ने शिक्षा सचिव को पत्र देकर की है। प्रदेशाध्यक्ष कोड़ाराम भादू ने बताया कि वर्तमान में निजी विद्यालय गंभीर आर्थिक संकट से झुझ रही है एवं सत्र समाप्ती का समय होने पर अभी तक युनिट कॉस्ट तक तय नहीं कर पाना विभागीय उदासीनता का प्रमाण है। भादू ने अति शीघ्र प्रथम किस्त के बिल बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाने मांग सचिव से की है। भादू ने बताया कि पिछले चार सत्रों से आरटीई के विद्यार्थियों की फीस में सरकार द्वारा बढ़ोतरी नहीं की गई है एवं यह अन्याय हो रहा है। ऐसे में जल्द निजी विद्यालयों की इस समस्या का समाधान नहीं करने पर संघर्ष की चेतावनी भी दी गई है।