Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-15 at 15.19.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2024। रविवारीय स्पेशल में महिला सशक्तिकरण के बारे में पढें विशेष खबर, महिला सशक्तिकरण के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एक अनूठी योजना निकाली गई है। 18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियां व महिलाएं इसमें बीमा सखी बनकर स्वयं के रोजगार से जुड़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर को पानीपत, हरियाणा में आयोजित समारोह में इस योजना को प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री ने समृद्ध नारी शक्ति, विकसित भारत का नारा देते हुए योजना का शुभारंभ किया। योजना में 3 वर्षों में 2 लाख महिलाओं को योजना के अंतर्गत स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना बीमा सखी के लिए योग्यता 10 वीं पास होने की है। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित प्री रिक्रुरमेंट टेस्ट उर्तीण करना आवश्यक होगा। श्रीडूंगरगढ़ में भी योजना के तहत महिलाओं को बीमा सखी बनाया जा रहा है। एलआईसी अधिकारी गौरीशंकर सारस्वत ने बताया कि योजना में महिलाओं को तीन साल के लिए मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा। पहले वर्ष में 7 हजार रूपए सहित कमीशन प्रति माह, दूसरे वर्ष 6 हजार रूपए सहित कमीशन, तीसरे वर्ष 5 हजार रूपए सहित कमीशन दिया जाएगा। सारस्वत ने कहा कि इसमें महिलाएं काम करने के घंटे स्वयं तय कर सकेगी व स्वयं की बॉस स्वयं ही होगी। बीमा सखी जितना काम करेगी उतना मेहनताना प्राप्त कर सकेगी। बीमा सखी योजना से जुड़ने के लिए एवं अन्य जानकारी के लिए युवतियां व महिलाएं www.licindia.in पर विजिट कर सकती है। वहीं बीमा सखी के रूप में कार्य करने की इच्छुक युवतियां व महिलाएं हाई स्कूल रोड पर स्थित भारतीय जीवन बीमा योजना के कार्यालय में भी संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती है।