Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1-Hariram-JI
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से शुक्रवार को गौभक्ति की चार विभिन्न खबरें निकल कर आ रही है। इन चार खबरों में गौभक्तों द्वारा लाखों रुपए का समर्पण गौसेवा में किया जाना सामने आया है। पढ़ें सामूहिक खबर।
ट्रस्ट ने लिया 20 गौमाता पालन का संकल्प, गौशाला ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला गोपाल गौशाला समिति द्वारा गौसेवा संकल्प योजना चलाई जा रही है। इस योजना में अपने घरों में गौपालन नहीं कर सकने वाले गौसेवा की भावना रखने वाले नागरिक 15 हजार रुपए सालाना में गौशाला में अपने नाम से गौपालन कर सकते है। इस योजना के तहत गौशाला के कार्यकर्ता गौभक्तों से सम्पर्क कर अधिकाधिक गौसेवा संकल्प का आह्वान कर रहे है। गौशाला उपाध्यक्ष कैलाश तापडिया ने इस संबध में भीलवाड़ा प्रवासी बेगराज राधाकिशन सोमाणी परिवार को गौसेवा संकल्प की प्रेरणा दी एवं बेगराज राधाकिशन सोमाणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गौशाला में 20 गौमाता की पालन हेतु गौसेवा संकल्प लिया गया है एवं गौशाला को 3 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है। गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू, मंत्री जगदीश स्वामी, संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी सहित गौशाला समिति ने ट्रस्ट का आभार जताया है।
गौमाता भंडारा में खल-गुड़ का सहयोग, चौरडिया की रही प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया द्वारा अनेकों सामाजिक कार्यों के लिए दानदाताओं को प्रेरित कर सार्वजनिक हित में कार्य करवाए जा रहे है। इसी क्रम में चौरडिया ने कालू रोड़ पर चल रही गौमाता भंडारा गौशाला समिति में 36 बैग खल एवं 36 कार्टून गूड दान करवाया है। गौशाला समिति कोषाध्यक्ष बाबुलाल सहदेवड़ा ने बताया कि चौरडिया की प्रेरणा से डालचंद हेमराज श्यामसुखा, हडमानमल सुमित कुमार डागा, गोकुलचंद मदनलाल छाजेड़, वृद्धिचंद शंकरलाल छाजेड़, हुलासमल निर्मलकुमार मालू, नेमचंद सोहनलाल डाकलिया, हंसराज विमल कुमार बोथरा, इंद्रचंद्र सुरेन्द्र कुमार पारख, ताराचंद अमोलकचंद सेठिया द्वारा यह सहयोग दिया गया है। गौमाता भंडारा द्वारा सभी दानदाताओं एवं प्रेरक चौरडिया का आभार जताया गया है।
प्रवासी नागरिकों ने करवाई सालासर में भागवत, तीन भाईयों ने गौसेवा में दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास निवासी टोडरमल-सोनादेवी झंवर की स्मृति में उनके पुत्र कोलकाता प्रवासी लूणकरण झंवर, कोचीन प्रवासी सत्यनारायण झंवर एवं बैंगलोर प्रवासी रेंवतमल झंवर ने सालासर धाम में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया है। इस पुण्य अवसर पर तीनों भाईयों ने गौसेवा में भी आगे आते हुए श्री गोपाल गौशाला समिति को 51 हजार रुपए का अनुदान दिया है। गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू, मंत्री जगदीश स्वामी ने आभार जताते हुए गौसेवा को ईश्वर भक्ति का सबसे श्रेष्ठ माध्यम बताया है।
कोटासर में जारी है तरबूज सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर में गर्मी के मौसम को देखते हुए गौवंश के लिए तरबूज सेवा लगातार जारी है। गौशाला समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दुलचासर निवासी पुरखचंद मूंधडा ने अपने दोहिते हेयांश मोहता के जन्मदिन के अवसर पर एकदिवसीय तरबूज सेवा की है।