Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2022। अपने प्रियजनों की याद में श्रद्धांजलि आयोजन तो बहुधा होते रहते हैं लेकिन क्षेत्र में सोमवार सुबह ऐसा सार्थक श्रद्धांजलि आयोजन हुवा जिसमें सैंकड़ो युवाओ की जान बचाने का अनूठा प्रयास किया गया। गत वर्ष 16 जनवरी को एक सड़क हादसे में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष का देहावसान हो गया था और आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युथ टीम ने कस्बे के घुमच्चकर पर यह आयोजन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के आह्वान पर रविवार को जाखड़ की पुण्यतिथि पर वीकेंड कर्फ्यू की पालना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में सुबह 11 बजे सामूहिक रूप से सेंकडो स्थानों पर दो मिनिट का मौन रखा था। सोमवार को नेशनल हाइवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में पहले श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद साथियों ने दिवंगत रामेश्वर जाखड़ के साथ बिताए पलो को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि ओर मौन से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने जाखड़ को पार्टी और संगठन का सच्चा सिपाही बताते हुए सड़क हादसे में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बाना ने ऐसा दर्द किसी ओर को झेलना नही पड़े इस हेतु जागरूकता लाने की अपील की ओर उपस्थित सभी साथियों से अनिवार्य रूप से यातायात नियमो की पालना का आह्वान किया। इसके बाद कस्बे के घुमच्चकर पर बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों को यूथ कांग्रेस की ओर से हेलमेट का वितरण किया गया और साथ ही दुपहिया वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई। इस दौरान यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, जिला महासचिव महेश पिलानिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगराम बाना, गोल्डन तंवर, राहुल वाल्मीकि, गणपत जाखड़, बाबूलाल जाखड़, पुरनाथ सिद्ध, मदन नैन, तुलछीराम, बाबूलाल बाना, राकेश मीणा, शुभम शर्मा, विवेक माचरा, विवेक प्रजापत, महेन्द्र मोटसरा, पदमाराम, चंद्रप्रकाश शर्मा, संजय सारस्वत, ओमप्रकाश बाना, बाबूलाल बाना, राकेश सिद्ध, सुखराम जाखड़, रेवंतराम सोनी, मुकेश सोनी, देवीलाल मीणा, संतोष ओड, राहुल वाल्मीकि, राजूराम, समीर, तनवीर बहलीम, बीरबल सांई, शिवकुमार लुखा, बजरंग तेज़ी, मुकेश शर्मा, रामप्रताप, कपिल शर्मा, रमेश जाखड़, रामलाल नाहर, किशन जाखड़, राजेश डेलू, शिवराज गोदारा, लालचंद सिंवर सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से जाखड़ को श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर गांव से पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, लिया यातयात जागरूकता का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क दुर्घटना में युवाओं की जान बचाने के लिए निःशुल्क हेलमेट का वितरण करते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ के साथ बिताए पलो को याद करते जिलाध्यक्ष हरिराम बाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया दिवंगत विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर लाल जाखड़ को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो की संख्या में दुपहिया वाहन चालकों को बांटे गए हेलमेट, की आवश्यक रूप से प्रयोग करने की अपील।