Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ में गुरूवार काे आए रिकार्ड ताेड़ 73 नए संक्रमिताें में उम्र का देखा जाए ताे वृद्ध एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल है। सबसे कम अायु के 5 साल, 6 साल, 10 साल की बच्चियां एवं 6 साल, 11 साल, 14 का बच्चा भी संक्रमित अाया है। इनके अलावा 70 साल का वृद्ध एवं 77 साल की वृद्धा भी संक्रमित है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकाें से अपील है कि अपने परिवाराें के बच्चाें, बुजुर्गाें एवं बीमार लाेगाें की सुरक्षा के लिए बेहद सावधानी बरते एवं काेराेना प्रोटोकॉल की पालना करें। बेहद अावशयक हाेने पर ही घराें से बाहर निकलें। अायु वर्ग देखें ताे पांच से 14 साल के बीच 6 जनें, 15 से 45 के बीच 50 जनें, 46 से 60 के बीच 12 जनें एवं 60 से अधिक अायु के 4 लाेग काेराेना संक्रमित है। चिंतनीय विषय यह है कि भले ही इस बार श्रीडूंगरगढ़ में अभी तक काेराेना संक्रमित रहने के दाैरान किसी की मृत्यु नहीं हुई है लेकिन काेराेना नेगेटिव हाेने के बाद फेफडाें के इंफेक्शन से कई लाेगाें की मृत्यु हाे गई है।