Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में एवं स्थानीय सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में मनाए जा रहे अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के तहत शनिवार को नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। आयोजन प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि इस मौके पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हो रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्ति के लिए युवाओं से संकल्प करवाए गए। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मंत्री रणवीरसिंह खिची, कार्यसमिति सदस्य विशाल स्वामी, संजय पारीक, मनोज गुंसाई, कुंभाराम घिंटाला, विमल भाटी व सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह कोटडिया, गौरीशंकर तावनीया, विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने मेले में आने वाले लोगों को नशामुक्ति का संदेश देते हुए जीवन भर नशामुक्त रहने का संकल्प करवाया। कार्यक्रम में 51 लोगो को नशा मुक्ति के लिए संकल्प करवाए गए। सप्ताह के छठें दिन रविवार को अनुशासन दिवस मनाया जाएगा, जिसके प्रभारी कार्यसमिति सदस्य केएल जैन होगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नशामुक्ति के लिए करवाया 51 लोगों को संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नशे के प्रति जागरूक हो आमजन, किया समिति सदस्यों ने मेले में आह्वान।