Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बाना निवासी मालीदेवी मेघवाल ने अपने पीहर में अपनी पैतृक भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए लोढ़ेंरा निवासी अपने चाचा मदनलाल व बुधराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में जरीए इस्तगासा दर्ज करवाए गए मामले में माली देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पीहर में उसके हिस्से में आई उसकी पैतृक भूमि अब आबादी क्षेत्र के नजदीक होने के कारण बेशकिमती हो गई है एवं इस कारण उसके चाचा इस भूमि पर कब्जा करने की फिराक में है। वह अपने पति के साथ गत 31 जनवरी को अपने ससुराल से अपने पीहर गई एवं खेत संभाला तो वहां देखा कि आरोपियों ने उसके खेत में बने छपरे के लोहे के टीन, पाईप, पट्टियां चुरा ली एवं पूर्वी दिशा की सींव में लगे तार, पट्टी, बाड़ को उखाड़ दी। उसने आरोपियेां को उलाहना दिया तो आरोपियों ने उसे एवं उसके पति को धमकाया एवं मारपीट पर उतारू हो गए। परिवादी ने बताया कि उपखण्ड़ अधिकारी न्यायालय द्वारा निर्णय आदेशों के उसके हिस्से में आने वाले उसके पैतृक खेत में से उसका हिस्सा अलग कर एकल खातेदारी चढ़ा दिया गया था। लेकिन फिर भी आरोपी कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है एवं जांच एएसआई ग्यारसीलाल करेगें।