Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230102-WA0135
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। भूमि विवाद में लगातार क्षेत्र में परिवारों में बिखराव होता जा रहा है। तहसील के गांव बेनिसर में अपनी देवरानी ओर उसके परिजनों पर पति की मृत्यु के बाद भूमि हड़पने का मुकदमा करवाने वाली विधवा बुजुर्ग के बेटी ने भी अब एक ओर मुकदमा अपने चाचा के बेटे भाई, भाभी ओर बहिनों के खिलाफ दर्ज करवाया है। बेनिसर निवासी कमला देवी ने बताया कि आरोपी रामलाल, आशीदेवी, चंदा, गोलती, सावित्री ने उसके पिता के मृत्यु के बाद उसके भूखंड पर कब्जा करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन हर बार उसने विरोध किया। लेकिन गत 25 नवम्बर को आरोपियों ने पुलिस सहायता से जबरन उसके घर पर कब्जा कर लिया और पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। आरोपियों से उसे ओर उसकी माँ को जान का खतरा भी बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।