Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह खून से सने शव के सड़क पर मिलने से खलबली मच गई थी। श्रीडूंगरगढ़ व शेरुणा पुलिस मौके पर पहुंची शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। मोर्चरी के बाहर बैठे परिजनों में मृतक कुशाल मेघवाल का चाचा डालूराम भी बैठा था और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा था। बीकानेर एसपी योगेश यादव, एडिशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार के निर्देशन में सीओ दिनेश कुमार की टीम ने मामले का 24 घण्टे में खुलासा कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण व शेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका की टीम जांच में जुटी रही। ढाका की अगुवाई में सेरूणा पुलिस थाना टीम ने दिन भर में करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन की।

मृतक ने चाचा के साथ बैठ कर पी शराब, दिया वारदात को अंजाम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम मृतक श्रीडूंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल में अपनी बेटी को दिखाने आया और लौटते हुए आरोपी की ढाणी में ही ठहर गया। दोनों खाना खाने के बाद जमकर शराब पी और सोने चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी उठा तो अपनी पत्नी को मृतक के साथ देख कर अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी उठाकर मृतक के सिर पर दाहिनी ओर वार किया। कुशाल की मौके पर ही मौत हो गई व 45 वर्षीय डालूराम और उसकी 40 वर्षीय पत्नी गौरादेवी ने शव को ऊंट गाड़े में डाला और बेनिसर अंडर ब्रिज पार करते हुए सड़क पर चढ़े। यहां सड़क पर शव को पटक कर अपनी ढाणी चले गए। सुबह ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भी मौके पर आया और परिजनों के साथ हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग करने लगा। सेरूणा थानाधिकारी कल दोपहर ढाणी पहुंचे व पूछताछ करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गाड़ा, शव को ढकने में काम लिया तिरपाल आदि सामान बरामद कर लिया।

गौरादेवी की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हत्या के आरोपी डालूराम की आरोपी पत्नी की आज सुबह 5.30 बजे की ट्रेन से टक्कर में मौत हो गयी। शव श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन पायलट ने महिला को देखकर उसे बचाने का प्रयास करते हुए ट्रेन को रोका। परन्तु महिला को टक्कर लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बरती संवेदनशीलता, रविवार शाम हुआ शव का अंतिम संस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे घटनाक्रम में धरने पर बैठे परिजनों व रिश्तेदारों से पुलिस अधिकारी धैर्य बरतते हुए समझाईश करते रहें। जब पुलिस के सामने मामले का खुलासा हो गया तब भी पुलिस ने धैर्य बरतते हुए 48 घण्टे का समय मांगा व शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मनाया। शव का अंतिम संस्कार होने के साथ ही पुलिस टीम ने डालूराम पुत्र आदूराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा भी पूरे प्रकरण में पुलिस व परिजनों के मध्य समझाईश के सहयोगी रहें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, लाइक करें फेसबुक पेज को, सब्सक्राइब करें यूट्युब चैनल को और जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा थाने में हत्या के गिरफ्तार आरोपी के साथ एसएचओ रामचंद्र ढाका व उनकी टीम।