Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-12 at 11.20.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवबंर 2023। रात हाइवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवाओं ने अपनी जान गवां दी और एक युवा गंभीर रूप से घायल जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। रात बीकानेर बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में बीकानेर की ओर से आ रहें एक ट्रक से बीकानेर की ओर जा रही एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो कैम्पर चकनाचूर हो गई और इसमें सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पीबीएम के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
दोनों मृतक मामा-भांजा, सामान लेने जा रहें थे बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक 22 वर्षीय मनीष पुत्र हनुमान सुथार निवासी टेऊ, सूडसर और इसके 35 वर्षीय मामा हरिराम पुत्र शेराराम सुथार निवासी देराजसर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम का भतीजा देराजसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र भूराराम सुथार की हालत भी गंभीर बनी हुई है। तीनों मनीष की वर्कशॉप से किसी ट्यूबवैल पर सामान पहुंचाने निकले थे। सामान देने के बाद आपस में विचार कर आगे दो दिन की छुट्टी देखते हुए वर्कशॉप का कुछ सामान लेने बीकानेर जाने के लिए रवाना हो गए। रास्ते में रायसर के आगे 8.40 पर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद देराजसर व टेऊ, सूडसर दोनों गांवों में माहौल गमगीन हो गया है। वहीं मृतकों के घर में महिलाओं को सूचना अभी दी गई है।
मनीष के विवाह का सपना देख रही थी दादी, हरिराम के मासूम बच्चे ढूंढ रहें है पिता को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना की सूचना दोनों परिवारों के घर पर अभी कुछ देर पहले दी गई है और दोनों घरों में कोहराम मच गया है। हर एक ग्रामीण दीपावली के बड़े दिन ऐसे दर्दनाक हादसे पर काल को कोस रहा है। नम आंखो से अनेक ग्रामीण परिवार जनों को सांत्वना दे रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो भाईयों में छोटे मनीष ने वर्कशॉप का काम संभाल लिया था और दादी बुढ़ी आंखो से अपने पोते के विवाह के सपने बुन रही थी। माता-पिता व मनीष की बहनों की चीत्कार से हर एक ग्रामीण की आंखे नम हो गई है। वहीं उसके युवा मामा हरिराम के दो मासूम बेटे बार-बार अपने पिता को खोज रहें है। बच्चों को कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। हरिराम की पत्नी व माँ बेसुध हो रही है वहीं परिजन भतीजे ओमप्रकाश के ठीक होने की प्रार्थनाएं भी लगातार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में युवा मनीष ने गवांए प्राण, गांव में माहौल हुआ गमगीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में पसरा मातम, मामा हरिराम की मौत से घर में मचा कोहराम।

हादसे के बाद रात टाइम्स द्वारा लगाई गई सूचना

ट्रक से टकराई पिकअप हुई चकनाचुर, दो की मौत, एक गंभीर।