Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2024। गांव तोलियासर के पंचायत भवन परिसर में एक मोटरसाइकिल सात दिनों से लावारिस खड़ी है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि करीब एक हफ्ते से बाइक भवन अहाते में खड़ी है और इसे कोई लेने नहीं आया है। एक-दो दिन तक तो बाइक भवन के प्रांगण में थी। परंतु कोई मालिक नहीं आया तो पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी गई। जिसमें पाया कि तीन-चार लड़के इसे जल्दबाजी में यहां छोड़ कर गए है। तब से वे लौटे नहीं है और मोटरसाइकिल वहीं खड़ी है। गिरधारीसिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है।