Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में मंगलवार शाम करीब चार बजे से एक लावारिस बाईक अपने मालिक के इंतजार में खड़ी है। वार्ड 30 में जयकिशन छंगाणी के घर के पास सूने पडे मकान के बाहर शाम को कोई अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाईकिल खड़ी करके चला गया। हिरो की स्पलैण्डर मॉडल की इस मोटरसाईकिल पर नम्बर प्लेट भी नहीं है एवं मंगलवार को महिला के गले से चेन लूटने वाले युवकों के पास भी इसी माडल की मोटरसाईकिल होने के कारण मोहल्लेवासियों को शक हुआ। जागरूक मोहल्लेवासी रमेश छंगाणी एवं जागरूक नागरिक भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी ने देर रात तक बाईक पर नजर रखी एवं दस बजे तक कोई मालिक सामने नहीं आने पर पुलिस को सूचित किया। रात दस बजे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाईक को पास के घर में खड़ा करवाया एवं किसी के भी बाईक लेने आने पर पहले पुलिस को सूचित करने की जिम्मेवारी मोहल्लेवासियेां को दी है। आप भी देखें इस अज्ञात बाईक के फोटो एवं पहचान का प्रयास करें। आपके पास इस बाईक के संबध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी हो तो आप पुलिस को एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूचित कर सकते है।