Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। आस पास की खास खबरों में खबर सुजानगढ़ से आई है। सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर 7 दिन से हाईवे जाम है। लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और चेतावनी दे रखी है कि जब तक डिमांड पूरी नहीं होगी, तब तक सड़क पर रहेंगे। इधर, विधायक मनोज मेघवाल ने यू-टर्न ले लिया है। वीडियो शेयर कर विधायक ने कहा- अगर वो इस्तीफा दे देते हैं तो मजबूती से बात कौन रखेगा। एक आम व्यक्ति की तरह बात करूंगा तो मेरी बात में वजन नहीं रहेगा।
दरअसल, चूरू जिले के सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सातवें दिन भी जारी है। 23 मार्च को विधायक मनोज मेघवाल ने एक ओर वीडियो जारी कर अपने बयान से यू-टर्न ले लिया।
9 मिनट के वीडियो में विधायक ने कहा- सुजानगढ़ के जिला नहीं बनने का मुख्य कारण कुचामन-डीडवाना को संयुक्त जिला बनाना रहा। जिसे लाडनूं से समर्थन मिला। लाडनूं के डीडवाना को समर्थन से ऐसा कॉन्बिनेशन बन गया, जिससे लाडनूं सुजानगढ़ से कट गया। मुख्य प्रपोजल में सुजानगढ़ लाडनूं का गठजोड़ था। जिसके साथ रतनगढ़ या कोई और तहसील शामिल होती। लाडनूं के प्रपोजल से हटते ही सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाया गया।
6 दिन पहले विधायक ने क्या कहा था?
इससे पहले विधायक ने 6 दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था- सीएम गहलोत ने बजट घोषणा में सुजानगढ़ को जिला घोषित नहीं किया, जिसके कारण मुझे निराशा हुई है। जिला नहीं बनने से आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। मैं सुजानगढ़ के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं सहित लोगों की भावनाओं के साथ हूं और भरोसा दिलाता हूं कि मेरे लिए सुजानगढ़ और उसकी जनता सबसे पहले है। अंतिम समय तक उनके साथ खड़ा रहूंगा।