Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा लगातार क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहे है एवं शनिवार को नीट यूजी परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र की युवती रौनक मंडा ने एवं राज्य स्तरीय कुश्ती में क्षेत्र के युवा भागीरथ ने सफलताएं हासील कर क्षेत्र का गौरांवित किया है। पढ़ें दोनों की खबर, देखें फोटो।
पहले प्रयास में बेटी ने दिलाया गर्व, हासील की नीट में 2616वीं रैक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को आए नीट यूजी परीक्षा के परिणामों में क्षेत्र गर्वित हुआ है। क्षेत्र की बेटी रौनक मंडा पुत्री जयप्रकाश मंडा ने अपने पहले ही प्रयास में 2616वीं रैंक हासील की है। रौनक ने अपने पहले ही प्रयास में सामान्य वर्ग में आल इंडिया रैंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। विदित रहे कि रौनक ने दसवीं तक की शिक्षा स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में प्राप्त की है एवं गत वर्ष 12वीं कक्षा पास कर ली थी। लेकिन उम्र कम होने के कारण गत वर्ष वह नीट की परीक्षा नहीं दे पाई थी एवं इस वर्ष पहली बार ही परीक्षा दी एवं शानदार परिणाम मिलने से क्षेत्रवासी गर्वित है। रौनक सिद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नत्थूनाथ मंडा की पौत्री है एवं परिणामों के बाद बधाईयों का दौर चल रहा है।


भागीरथ ने कुश्ती में जीता गोल्ड, मिली बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर निवासी भागीरथ पुत्र सुरजाराम गोदारा ने 48 किलो भार वर्ग की ग्रिको कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। 11 जून से 13 जून तक जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती चैपिंयनशिप 2025 में भागीरथ ने बीकानेर की टीम से खेलते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। भागीरथ ने बताया कि वे अब महाराष्ट्र के नागपुर में 21 जून से 23 जून तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कबड्डी संघ बीकानेर के सचिव जगन पूनियां, टीम मैनेजर परमेश्वर पूनियां सहित परिजनों व ग्रामीणों ने युवकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।