Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा अपराध मुक्त गांवो को सम्मानित करने की पहल की जा रही है। बीकानेर में आईजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज अनेक गांवो के सरपंचो को अपराध मुक्त गांव का सम्मान दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव रिड़ी व इंदपालसर सांखलान को ये सम्मान प्राप्त हुआ है। आईजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्विनी गौतम ने दोनों गांवो के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि को सम्मानित किया। इस मौके पर आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि जनप्रतिनिधि की गांव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे युवा वर्ग को अपने कार्य कौशल में दक्षता के लिए प्रयास कर मेहनत करने करने व अपराध मुक्त जीवन का निर्माण करने की प्रेरणा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध की ओर आकर्षित हो रहें युवाओं को समझना होगा कि गलत कार्यों के सभी रास्तों की मंजिल आखिरकार जेल और सजा ही है। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने सम्मान ग्रहण कर पुलिस विभाग का आभार जताया। जाखड़ ने गांव के सभी ग्रामीणों को ये सम्मान समर्पित किया व सदैव गांव में शांति व सद्भाव बढ़ता रहें इसके लिए प्रयास करने की बात कही। इंदपालसर सांखलान में सरपंच भंवरलाल जाखड़ को सम्मानित कर सम्मान पदक दिया और जाखड़ ने पुलिस विभाग का आभार जताते हुए सम्मान ग्रामीणों को समर्पित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपराध मुक्त गांव का सम्मान मिला क्षेत्र के गांव रीड़ी व इंदपालसर सांखलान को, दोनों गांवो में प्रसन्नता का माहौल।