Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2024। कस्बे के राणी बाजार में दो शातिर महिलाओं ने एक दुकान में पहुंचकर साड़ियां चोरी कर ली है। उनकी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और दुकानदार ने उनकी पहचान की अपील की है। कुछ देर पहले ही एक महिला व एक युवती मालू भवन के पास साड़ी की दुकान में पहुंची। दुकान मालिक पवन प्रजापत उन्हें साड़ियां दिखाने लगा तो युवती ने मौके का फायदा उठाकर पीछे से साड़ी चोरी कर ली। प्रजापत ने आस पास के दुकानदारों को घटना के बारे में जानकारी दी। योगेश कुमार ने बताया कि बाजार में लगातार उठाईगिरी की वारदातें हो रही है। यहां मौके पर आस पास के अनेक दुकानदार एकत्र हो गए व चर्चा करते हुए बाजार में अन्य दुकानदारों को सचेत रहने की सलाह दी है। किसी पाठक को इन महिलाओं की पहचान हो तो वे पवन प्रजापत 9106576520 पर सूचना दे सकते है। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें वारदात का पूरा वीडियो– https://fb.watch/seUW9e59aH/