Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2022। अभी अभी झंवर बस स्टैंड पर दो ट्रक आमने सामने आपस में टकरा गए। एक ट्रक पलट गया। मौके पर मौजूद कस्बे के जागरूक युवा रजत आसोपा व आरिफ बहेलिया ने तुरन्त पलटे हुए ट्रक के ऊपर चढ़ कर चालक को निकाला। चालक को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया है व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। आसोपा ने बताया कि एक ट्रक रतनगढ़ से आकर सरदारशहर की ओर मुड़ रहा था तथा दूसरा बीकानेर से रतनगढ़ की ओर जा रहा था। दोनों की टक्कर हो गई और गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस व नागरिकों द्वारा हाइवे लगे जाम को खुलवाया जा रहा है। दोनों ट्रकों के सभी सवार खतरे से बाहर है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों युवाओं ने त्वरित गति से ट्रक चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों ट्रकों का आयल निकल कर सड़क पर बह गया।