Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2025। गत 15 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक बोलेरो चोरी के दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि नेशनल हाइवे पर एक होटल की पार्किंग से मोमासर निवासी पवन जाट की बोलेरो गाड़ी चोरी कर ले जाने वाले दो चोरों को हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार मीणा की अगुवाई में पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। मीणा ने एक आरोपी नयाबास फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक राजेश पुत्र त्रिलोकाराम जाट को मालासी से गिरफ्तार किया व दूसरे आरोपी तालियासर, सालासर निवासी 20 वर्षीय कुशाल उर्फ किशोर पुत्र प्रभुराम स्वामी को सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को रात हवालात में बंद किया गया व सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने जो वाहन चोरी के समय काम लिया पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजकुमार ने प्रताप बस्ती में आम रास्ते पर शराब बेचने की फिराक में एक जने को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त कर ली। बिग्गा निवासी 42 वर्षीय अशोक वाल्मिकी को गिरफ्तार कर उसे हवालात में पहुंचाया। आरोपी से पुलिस ने 44 पव्वे बरामद किए। मामले की जांच एएसआई रामवतार करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम ने दो बोलेरो चोर पकड़े।