Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। क्षेत्र के गांव जेतासर में खेल मैदान के पास ही एक बाड़े में आग लगने से किसान परिवार को लाखों का नुकसान हो गया है। किसान सितगर गोविंदगर गुसाईं के बाड़े में लगी आग में दो छपरे, करीब 30 क्विंटल चारा, कृषि कार्यों में काम आने वाला सामान, एक ऊंट द्वारा चलाई जाने वाली गाड़ी आदि जलकर राख हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और छपरों से पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया तथा उसके पश्चात श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक भी मौके पर पहुंच गए है व किसान की मदद की मांग प्रशासन से करते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी को सूचना दी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन किसानों को आग लगने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में खेल मैदान के पास लगी आग में किसान को हुआ लाखों का नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने पशुओं को छपरों से सुरक्षित निकाल लिया।