Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। गौरव पथ पर एक दो मंजिला इमारत लोगों के देखते ही देखते गिर गयी। इमारत खाली थी व जर्जरावस्था में थी। इसके पास खड़ी दो मोटरसाइकिल मलबे के नीचे दब गई। इमारत के गिरने की तेज आवाज से लोग इधर दौड़े आए व मौके पर भीड़ हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शी पार्षद रामसिंह जागीरदार ने बताया कि गनीमत रही इस वक्त अंदर कोई नहीं था और आस पास के लोग दूर हट गए। एकाएक इमारत का मलबा नीचे आ आकर गिर गया। बता देवें प्रशासन ने जर्जर भवनों व इमारतों में नहीं रहने व बरसात के दौर में उनमें नहीं जाने की सलाह दी है।