Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

डेलवां में आज रात ठाकुरजी मंदिर में होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा माह में चारों ओर भक्ति की बयार बह रही है। हर ओर मंदिरों देवरों में विशेष आयोजनों के साथ श्रद्धालु जागरण के उत्सवों में शामिल हो रहें है। आज रात क्षेत्र के गांव डेलवां में ठाकुरजी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। युवा जागरण सेवा समिति के सदस्य जागरण की तैयारियों में जुटे है। जागरण में नाथवाणा के भजन कलाकार सुदंर मालिया एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजक मंडल के कानाराम सारण, सहीराम डेलू, जीवनदास स्वामी व भंवरलाल डेलू ने बताया कि सभी ग्रामवासियों द्वारा आयोजित जागरण में गांव के सभी परिवारों सहित आस पास के गांवो से भी भजनप्रेमी लोग शामिल होंगे व भक्तिरस का आनंद लेंगे।


लिखमादेसर हंसोजी धाम पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा मंगलवार शाम को गांव लिखमादेसर के श्रीहंसोजी धाम पहुंची। यहां महंत भंवरनाथ के सान्निध्य में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने फुलों और जयकारों के साथ रथ का स्वागत किया। इस दौरान पंडित बजरंगलाल पारीक, ओमनाथ सिद्ध, पप्पूनाथ सिद्ध, रामकुमार पारीक, गोविंदराम पारीक, तुलसीराम पारीक एवं लालूनाथ मंडा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। इस अवसर पर गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप करवाया गया। गायत्री परिवार के प्रतिनिधि ने बताया कि इस रथ यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था प्रबल हो रही है। वहीं समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों के महत्व का संदेश भी दिया जा रहा है।