Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कॉलोनी वासियों ने नवचयनित IAS ममता का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की बॉम्बे कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में रहने वाली नवचयनित आईएएस ममता जोगी का बुधवार शाम को उत्साह के साथ सम्मान किया। ममता सहित उनके परिवार को सम्मानित किया गया। ममता ने सभी का आभार जताते हुए अपने संघर्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले धैर्य के साथ अपने लक्ष्य के पथ पर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र कोई भी हो कठिन परिश्रम के मार्ग पर चलकर ही सफलता का स्वर्णिम फल मिल सकता है। कॉलोनी वासियों ने उन्हें साफा पहनाया व फुलमाला पहनाकर श्रीफल भेंट दिया। कार्यक्रम में कॉलोनी के मौजिज लोग, महिला शक्ति व युवा वर्ग शामिल हुए व ममता को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बॉम्बे कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी निवासी नवचयनित ममता जोगी का सम्मान किया।

एंबुलेंस में कैमरे लगवाने पर किया सोनी का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एंबुलेंस में कैमरे लगवाने पर बिग्गा बास निवासी रवि पुत्र अशोक सोनी व कैलाश पुत्र जयप्रकाश सोनी का ट्रस्ट के सदस्यों ने सम्मान किया। सोनी द्वारा करीब 14 हजार की लागत से एंबुलेंस में तीन कैमरे लगवाए है। सोनी ने बताया कि एंबुलेंस के कैमरों से दुर्घटना स्थल पर जाने पर वहां की स्थिति रिकॉर्ड हो सकेगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनकी सेवा के लिए आभार जताया और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इस दौरान ट्रस्ट के नदीम, सुनील सारस्वत, इमरान, गिरधारी, महबूब भाटी, लतीफ बेहलीम, अमीर खान क्यामखानी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में रवि व कैलाश सोनी ने लगवाएं कैमरे, सदस्यों ने जताया आभार।