Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01-2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे भंवरलाल जांगिड़, होगा स्वागत समारोह
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2026। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भंवरलाल जांगिड़ के प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शनिवार को शाम 7:30 बजे विधायक जन सुनवाई केंद्र स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा। भाजपा कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहे भंवरलाल जांगिड़ का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रहेगी।

 सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2026। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 15 जून को बीकानेर के डांडूसर और रामसर, लूणकरणसर के कांकड़वाला और भीखनेरा, श्रीडूंगरगढ़ के बाना और पुंदलसर, कोलायत-हदां के खारी चारनाण और गंगापुरा, बज्जू के राववाला, पूगल के करणीसर भाटियान, छत्तरगढ़ के 1 केएम और सामरदा तथा नोखा-जसरासर के सिंजगुरु और किसनासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।