Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। अंनर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन ने भारत ही नहीं विश्व भर में बढ़ते कोलाहल को एक समस्या मान लिया है। कई रिपोर्टस में साबित हुआ है कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाजें करना, गाने बजाना अन्य लोगों को मानसिक तनाव में डाल देता है। ऐसे में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस कार्रवाइयां भी तेज हो रही है। गुरूवार को पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में एएसआई गजेंद्र सिंह ने एसडीएम कार्यालय के सामने टैक्सी में तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण करते हुए कालूबास निवासी विनोद कुमार सांसी को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी के पास से एक डेक, स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ थाने के ही एएसआई सुरेश कुमार ने रूपादेवी स्कूल के सामने ट्रेक्टर पर तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर गोपालसर निवासी सत्यनारायण जाट को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी के पास से डेक मय स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त किए।