Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2026। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने पर्ची सट्टे व जुआ खेलने के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाइयों में चार व्यक्तियों को पकड़ा और नगदी जब्त की।

एसआई रतनलाल ने बीदासर रोड पर बीएसएनएल टावर के पास दबिश देकर ताश पत्तों पर जुआ खेल रहें राजकुमार मोदी, साबीर सब्जीफरोश, कैलाश सिकलीगर को पकड़ा। पुलिस ने ताश पत्तों के साथ 3240 रूपए बरामद किए और मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को दी है। वहीं घुमचक्कर सर्किल के पास ही एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने सट्टे की खाईवाली करते हुए घुम रहें सत्यनारायण राजपुर को गिरफ्तर किया। पुलिस पर्चियों के साथ 360 रूपए जब्त किए और मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।